खेल → एकाग्रता के खेल
ऐसा करो, वैसा करो
इस खेल में गोलाकार खड़े खिलाड़ियों को शिक्षक कहते हैं कि मैं तुम्हें 'ऐसा करो' की आज्ञा दूँ तो ही मेरे साथ क्रिया करनी है। जब 'वैसा करो' कहूँ तब जिस स्थिति में हो उस स्थिति में स्थिर खड़े रहना है। अब शिक्षक 'ऐसा करो' बोलकर विभिन्न क्रियाएं करते हैं और बीच में 'वैसा करो' बोलकर खिलाड़ियों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं।
Get Baal Shakha on Google Play